नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पवई पुलिस की कार्रवाई

Uncategorized

आजमगढ़। थाना पवई क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के अनुसार, 8 मार्च 2026 को वादी ने थाना पवई में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि सौरभ पुत्र पुजारी राजभर निवासी प्रतापपुर द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस आधार पर थाना पवई में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के बाद से ही पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 8 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक नन्हकू राम अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मिल्कीपुर अंडरपास के पास पहुंचे, जहां से आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी का समय लगभग 11:05 बजे बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक नन्हकू राम और कांस्टेबल अमित पाल की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *