रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Uncategorized

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के पास सोमवार सुबह रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अंजान शहीद बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान केशवपुर जंगल के पास उनकी बाइक की रोडवेज बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दीपक कुमार (निवासी जमुआ हरिराम, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़) को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *