SSP डॉ अनिल कुमार ने एक थानाध्यक्ष समेत 4 इंस्पेक्टरों को सौंपी नई जिम्मेदारी

Uncategorized

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने एकबार फिर महकमे में फेरबदल किया है। एक थानाध्यक्ष समेत चार निरीक्षक के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक निहार नन्दन कुमार, जो वर्तमान में प्रभारी निरीक्षक सरायमीर के पद पर तैनात थे, को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे को प्रभारी निरीक्षक सरायमीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त निरीक्षक कमलेश कुमार, जो निरीक्षक अभिसूचना थाना सिधारी में तैनात थे, को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वहीं क्राइम ब्रांच में कार्यरत निरीक्षक रूद्रभान पाण्डेय को निरीक्षक अभिसूचना थाना सिधारी स्थानांतरित किया गया है। आने वाले दोनों में इसी प्रकार के और फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *