तवे से हमला कर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तवा भी बरामद

Uncategorized

आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तवा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी अपनी टीम के साथ बुधवार को ग्राम सरफुद्दीनपुर में मौजूद थे। इसी दौरान हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित शिवकुमार यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी सरफुद्दीनपुर को दोपहर 3:41 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तवा भी बरामद हुआ।
इस मामले में थाना सिधारी में मुकदमा अपराध संख्या 314/2026, धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी, हेड कांस्टेबल शम्भू राम तथा रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक कुशवाहा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *