![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_2024-03-09-15-14-05-53_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-1024x713.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/03/AFFIX_20240308_174357.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240227-WA0040.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240303-WA0128-1024x883.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240303-WA0125-777x1024.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_2024-02-09-23-13-20-31_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817-898x1024.jpg)
![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/03/AFFIX_20240126_235917.jpg)
आजमगढ़ में 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर मंदुरी हवाई पट्टी व बगल में कार्यक्रम स्थल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिन में पहुंचकर जायजा लिया और भाजपा नेताओं व प्रशासन तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों को पूरी ताकत से लग जाने को कहा। वहीं सुरक्षा व अन्य मानकों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान करीब 1 घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहने के बाद बैठक कर मुख्यमंत्री वापस चले गए। वहीं मामले में आजमगढ़ के डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री आजमगढ़ के हवाई अड्डे के साथ ही एनएचएआई, रेलवे व अन्य विभाग के करीब साढ़े 34 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि करीब 12 से डेढ़ बजे तक प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा। अभी मिनट टू मिनट प्रोग्राम नहीं आया है। वहीं एडीजी वाराणसी पियूष मोरडिया ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर जो भी मानक तय हैं उसका पालन कराया जा रहा है। इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं और उसकी समीक्षा की गई है। रैली से एक दिन पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल भी कराया गया। सभी कुछ दुरुस्त मिला है।