आजमगढ़: संतान न होने पर महिला की हत्या के मामले में पति और देवर गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़, 03 मई 2026। थाना अतरौलिया क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 मई 2026 को वादी सूर्यप्रकाश सिंह निवासी जमीन हरखोरी धनछुला थाना जीयनपुर ने थाना अतरौलिया में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 36 वर्षीय पुत्री सिप्पी सिंह की उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने संतान न होने की बात को लेकर मारपीट कर हत्या कर दी। इस मामले में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 161/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की विवेचना थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेन्द्र नाथ दूबे द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में 03 मई 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
पंकज सिंह (37 वर्ष) – मृतका का पति
विनय सिंह (24 वर्ष) – मृतका का देवर
दोनों निवासी ग्राम रतुआपार थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को सिकन्दपुर तिराहा से सुबह करीब 07:50 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला को संतान न होने के कारण प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *