आजमगढ़: दहेज के लिए पत्नी की हत्या, 48 घंटे में पति गिरफ्तार, बंगाली डॉक्टर ने किया था प्रेम विवाह, बाद में प्रताड़ित करते रहने का आरोप

Uncategorized

आजमगढ़, 03 मई 2026। जनपद के थाना रौनापार क्षेत्र में दहेज हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी अजय यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद थाना महराजगंज ने थाना रौनापार में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन बन्दना को उसका पति दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करता था। आरोप है कि 01 मई 2026 की सुबह करीब 07:30 बजे आरोपी ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।
इस संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0- 104/26 धारा 85, 80(2), 115(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
तन्मय हीरा विश्वास, पुत्र सुमंत हीरा विश्वास, मूल निवासी जनपद नदिया (पश्चिम बंगाल) तथा वर्तमान पता ग्राम हैदराबाद थाना रौनापार, आजमगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपी को करखिया मोड़ से सुबह करीब 08:10 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 शिवम मिश्रा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *