20 मुकदमों में जब्त 250 लीटर से अधिक अवैध शराब नष्ट

Uncategorized

जहानागंज। आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब का शुक्रवार को नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद थाना जहानागंज परिसर में सम्पन्न हुई।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा मालों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बरामद अवैध शराब को नष्ट कराया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश पर कुल 20 मुकदमों में जब्त लगभग 250.56 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया।
पुलिस ने बताया कि नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है। विनष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान अवैध शराब को नाली में गिराकर नष्ट किया गया तथा पूरी कार्रवाई नियमानुसार पूरी कराई गई।
यह कार्रवाई नायब तहसीलदार जहानागंज सदर प्रवीण वर्मा तथा थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *