विदेश में नौकरी का सुनहरा अवसर, 50 हजार से 2.25 लाख तक मिलेगा वेतन

Uncategorized

आजमगढ़। विदेशों में नौकरी करने के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। सहायक निदेशक सेवायोजन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ राममूर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न देशों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि केयर गिवर, असिस्टेंट नर्स, होम बेस्ड केयर गिवर, स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन, फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, वेल्डर सहित विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्लम्बर, टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन तथा स्ट्रक्चरल वेल्डर ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर उपलब्ध हैं।
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 24 वर्ष से 48 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख 25 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त जर्मनी एवं जापान में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर जर्मन एवं जापानी भाषा प्रशिक्षण हेतु निःशुल्क पंजीकरण भी प्रारम्भ कर दिया गया है।
विदेशों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ के पंजीकृत जॉब सीकर वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर ‘लैंग्वेज ट्रेनिंग’ विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *