






आजमगढ़। मेहनाजपुर क्षेत्र के निकट स्थित ग्राम बरवा में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात साहित्यकार पं. सुभाष चन्द्र तिवारी ‘कुन्दन’ के पिता स्वर्गीय देवेन्द्र तिवारी की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मध्य प्रदेश से पधारे ओंकार पीठाधीश्वर योगी रामानंद दास ने की, जबकि संचालन साहित्यकार संजय कुमार पांडेय ‘सरस’ ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. सुभाष चन्द्र तिवारी ‘कुन्दन’, प्रदीप तिवारी, राममणि तिवारी, सत्यदेव तिवारी तथा प्रधानमंत्री एसपीजी में कार्यरत विजय शंकर तिवारी द्वारा अपने दिवंगत पिता के चित्र पर वैदिक रीति से पूजन-अर्चन कर की गई।
इस अवसर पर कवि एवं श्रमिक नेता प्रभुनारायण पांडेय ‘प्रेमी’, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, स्नातक एमएलसी प्रतिनिधि अनुराग तिवारी, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय, प्रदेश युवा अध्यक्ष शिवम तिवारी तथा जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने स्वर्गीय देवेन्द्र तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पीजीआई चक्रपानपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक पांडेय, डॉ. शरद कुमार मिश्रा, सत्यम गुरु, ग्रामीण बैंक के पूर्व आरएम डी.एस. उपाध्याय, बी.डी. शुक्ला, तपेश्वर तिवारी, अनिल सिंह, काली सिंह, राम प्रसाद मिश्र, संजय सिंह, प्रधान राकेश राजभर, अखिलेश तिवारी, विन्ध्यवासिनी सिंह, गिरीश चतुर्वेदी, अभिषेक उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, आनंदमणि चतुर्वेदी, अंकित उपाध्याय, दिवाकर सिंह, हरगोविंद तिवारी, राम मिलन सिंह, रणविजय सिंह, डॉ. मयंक चौबे, रितेश पांडेय, राघवेन्द्र राय, अखिलेश राय, सत्यानंद राय, नरेन्द्र पाठक, सुधीश पाठक, जवाहर पाठक, सुभाष श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अजय पाण्डेय, श्रीराम मिश्र, बी.एन. सिंह, ओ.पी. मिश्र, रामेश्वर तिवारी, जितेंद्र तिवारी, भूदेव तिवारी, रजनीकांत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
