नगर पंचायत मार्टिनगंज अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख व दोनों के संयुक्त प्रतिनिधि ने लखनऊ में डिप्टी सीएम समेत अन्य के समक्ष भाजपा में की वापसी

Blog
Spread the love

मार्टिनगंज तहसीनगर पंचायत मार्टिनगंज अध्यक्ष अपूर्वा सिंह, ब्लॉक प्रमुख मार्टिनगंज यशवंत शर्मा तथा दोनों के संयुक्त प्रतिनिधि सौरभ सिंह वीनू ने शनिवार को लखनऊ में फिर से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बता दें कि शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में उत्तर प्रदेश भाजपा ज्वाइंनिग कमेटी के अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में तीनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस बाबत मार्टिनगंज नगर पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के संयुक्त प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू ने कहा कि पहले किसी कारण से अलग हुए थे अब कभी नहीं अलग होंगे।भाजपा विकास गांरटी लेती है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर आज नए भारत का निर्माण कर रही है।

नगर पंचायत मार्टिनगंज अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख व दोनों के संयुक्त प्रतिनिधि हुए भाजपाई

लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य के समक्ष भाजपा में की वापसी

कहा कि पहले किसी कारण से अलग हुए थे अब कभी नहीं अलग होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *