जौनपुर आजमगढ बाईपास के तिराहा से पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को किया गया गिरफ्तार

Blog
Spread the love

बता दें कि दिनांक 17 फरवरी 2024 को तत्कालीन थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह, प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय स्वाट टीम व हे0का0 उमेश यादव सर्विलान्स द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह को नकल कराने से पूर्व ही सेहदा चक बिजली ग्राम मार्ग से 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। मामले में दर्ज मुकदमा में विवेचना के दौरान अभियुक्त पिन्टू सेठ पुत्र प्रेमचन्द सेठ निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया। गुरुवार को उ0नि0 अमित कुमार पाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त पिन्टू सेठ पुत्र प्रेमचन्द सेठ निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर को बरदह-जौनपुर बाईपास (जिवली तिराहा) से समय करीब 12 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया। गिरोह के अन्य गिरफ्तार सात लोगों में संजय यादव निवासी कुम्भ मठिया थाना बरदह जनपद आजमगढ, 2. रोहित गुप्ता निवासी वार्ड नम्बर- 2 अम्बेडकर नगर कसवा थाना मेहनगर 3. हरिवंश यादव निवासी दिवाकरपुर थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर, 4. भीम यादव निवासी खनियरा थाना देवगांव 5. कैलाश यादव निवासी ग्राम जैतीपुर थाना बरदह 6. राजेश तिवारी निवासी ग्राम जियासड़ थाना मेहनगर 7. पवन कुमार सिंह निवासी ग्राम भगेही थाना रामपुर जिला जौनपुर को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनके कब्जे से 7360/- रूपया, 14 लाख रूपये के 02 चेक बरामद हुआ था। तथा शेष 02 अभियुक्त अशोक जैसवार पुत्र हरिनाथ जायसवार निवासी ग्राम विद्रावन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर, और विजय कन्नौजिया पुत्र छोटे लाल कन्नौजिया निवासी ग्राम कुम्भ मठिया थाना बरदह जनपद आजमगढ मौके से फरार हो गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *