अंडरपास के पास मैनपुरी जनपद निवासी दो शातिर गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद

Uncategorized

आजमगढ़। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिधारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार सुबह उपनिरीक्षक मुरारी मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भदुली अंडरपास के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से .315 बोर के दो देशी तमंचे तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सनी गिहार (24) पुत्र मनोज गिहार तथा सनी कुमार (27) पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी गिहार कॉलोनी, भोगांव, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस अभिलेखों के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम, मारपीट, धमकी और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। सिधारी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *