नाबालिग की खरीद-फरोख्त मामले में वांछित महिला गिरफ्तार, मानव तस्करी प्रकरण में पुलिस को सफलता

Uncategorized

आजमगढ़। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर राजस्थान में बेचने के मामले में रौनापार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रही एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर 2024 को रौनापार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण एवं आयु संबंधी अभिलेखों के आधार पर मुकदमे में मानव तस्करी, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।
जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर राजस्थान में बेच दिया गया था। मामले में सुनील यादव, अनिल यादव, श्रीमती देवी, पुष्पा तथा एक अज्ञात खरीदार की संलिप्तता प्रकाश में आई। मुख्य अभियुक्त सुनील यादव और अनिल यादव को दिसंबर 2024 में तथा श्रीमती देवी को जनवरी 2026 में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
शेष वांछित सह-अभियुक्ता पुष्पा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस टीम ने सपहा पाठक तिराहा के पास से पुष्पा पुत्री श्रीराम, निवासी नकीब खोजौली थाना रौनापार को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में वह राजस्थान के चूरू जनपद में रह रही थी।
पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *