परिजनों ने अपनाने से किया इंकार, वन स्टॉप सेंटर में युवती ने फंदे से दी जान, प्रेमी के साथ घर छोड़ने के बाद पुलिस ने किया था बरामद, काउंसिलिंग के बाद सेंटर में रखा था

Uncategorized

आजमगढ़ : जनपद में वन स्टॉप सेंटर में रह रही एक युवती ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार युवती का अपने क्षेत्र के एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। कुछ दिन पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने में काउंसिलिंग कराई। काउंसिलिंग के दौरान परिजनों ने युवती को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उसे नियमानुसार वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजनों के इस रवैये से वह मानसिक तनाव में थी। सोमवार रात उसने सेंटर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *