डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

Uncategorized

आजमगढ़। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आजमगढ़ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को बार सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। समारोह में अधिवक्ताओं के साथ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक दुर्गा प्रसाद यादव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव तथा नगरपालिका अध्यक्ष सरफ़राज़ आलम मंसूर मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद चौरसिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में अध्यक्ष भृगुनाथ राम, मंत्री मनोज कुमार राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लौटू राम मौर्य एवं मुन्ना सिंह, उपाध्यक्ष पंकज कुमार एवं बालकृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष लालमोहन गिरी, सहमंत्री (प्रशासन) आनंद प्रकाश यादव एवं हरेंद्र यादव तथा सहमंत्री (पुस्तकालय) कृष्ण कुमार सिंह शामिल रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति के सदस्य अजीत कुमार सिंह, अमरजीत कुमार मल्ल, कुमारी आभा श्रीवास्तव, निकेश कुमार यादव, फैजान अहमद और श्यामजीत यादव तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति के सदस्य अवनेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार यादव, आनंद प्रकाश सिंह, आलोक कुमार सिंह और पंकज तिवारी ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने तथा संगठन के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दीवानी बार एवं विभिन्न तहसील बार एसोसिएशनों के अध्यक्ष, मंत्री तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *