आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन समेत फरार

Uncategorized

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शहीदवारा बाजार में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार खैरपुर जगजीवन गांव निवासी 26 वर्षीय किशन कुमार गांव के पास सड़क किनारे मुर्गे की दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि किशन कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *