घर के बाहर सो रही 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, रात में बिजली कटने से परिजनों संग सो रही थी, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

Uncategorized

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में बताया गया कि 28 जुलाई की रात बिजली न होने के कारण 10 वर्षीय बच्ची घर के बाहर सो रही थी, जबकि उसकी मां घर के अंदर थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी अखिलेश बिंद बच्ची का मुंह कपड़े से बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी मां बाहर निकली, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पवई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पूछताछ के लिए ग्राम खेमीपुर से लाए गए आरोपी अखिलेश बिंद (37) को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2) बीएनएस तथा 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *