घर में खेल रहे 6 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम, पहले झाड़ फूंक किया, फिर ले जाया गया अस्पताल

Uncategorized

आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में गुरुवार को सर्पदंश से एक 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभय कुमार (6), पुत्र रविंद्र के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे अभय घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसे विषैले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर पहले उसे झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मां सुनीता ने बताया कि अभय उनका इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *