युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, पीड़ित पक्ष ने की दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, CO लालगंज ने कहा बीती रात का मामला, नहीं मिली तहरीर

Uncategorized

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के विषहम मिर्जापुर गांव से पुरानी रंजिश को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दर्जन लोग एक युवक को पकड़कर लाठी-डंडों से मारते-पीटते नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद गांव में दबंगई और दहशत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई वक्तव्य सामने नहीं आया है। वहीं घायल युवक का आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है।

बुधवार रात 9 बजे मेहनगर थाना क्षेत्र के गांव में एक घर में युवक शमशु 22 पुत्र रियाज कुरैशी के आने जाने को लेकर लोग पूछताछ करते हैं और उस घर पर जाकर पूछवाने की बात करते हैं। ऐसे में युवक को उसी घर पर लेकर जाते समय रास्ते में युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट से युवक के सर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और ब्लड भी निकलने लगा। इसके बाद परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जहां युवक का इलाज चल रहा है। आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि परिवार और गांव से जो भी व्यक्ति मौके पर पहुंचा, उसके साथ भी मारपीट की गई। वहीं इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपित दबंगों रियाज, शाहनवाज और इमामू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में सीओ सदर ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *