किशोरी को जिंदा जलाकर हत्या के मामले में सहयोगी आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में किशोरी को जलाकर मारने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वारदात में सहयोग करने का आरोप है और उसके खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना सिधारी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने उसकी किशोरी पुत्री को जलाकर मार डाला। इस मामले में थाना सिधारी पर मुकदमा संख्या 148/2026 धारा 87, 137(2), 115(2), 64(2)(m), 109, 103(1), 61(1) बीएनएस तथा धारा 5J(4)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
इसी क्रम में 14 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक जावेद सिद्दीकी, कांस्टेबल अवनीश यादव और महिला कांस्टेबल श्वेता पाण्डेय की टीम ने वांछित अभियुक्त शंकर लोना (55 वर्ष) निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को मुण्डा हनुमान जी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *