आजमगढ़ में 16 जुलाई को निकलेगी भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा, 11 से 15 जुलाई तक हुआ कथा-संकीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन

Uncategorized

आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) आजमगढ़ (U.R. East) की ओर से श्री श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक महोत्सव के अंतर्गत 11 से 15 जुलाई तक श्री जगन्नाथ कथा, हरिनाम संकीर्तन, भव्य आरती और महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जबकि 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को नगर में विशाल श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी।
आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति का प्रचार-प्रसार करना तथा अधिक से अधिक लोगों को सनातन संस्कृति और हरिनाम संकीर्तन से जोड़ना है। कार्यक्रम का आयोजन इस्कॉन सेंटर, बवाली मोड़, आजमगढ़ के नेतृत्व में किया जा रहा है। इससे पूर्व महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से रात 8:00 बजे तक श्री जगन्नाथ कथा, हरिनाम संकीर्तन, भव्य आरती एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। कथा का वाचन वरिष्ठ ब्रह्मचारी श्रीमान हयग्रीव प्रभु (इस्कॉन वृंदावन) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख सदस्य अजय अग्रवाल इंद्रलोक ने रथयात्रा के मार्ग कोंलेकर जानकारी दी।
रथयात्रा का कार्यक्रम
16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दोपहर 3:00 बजे इस्कॉन सेंटर, बवाली मोड़ (श्री जगन्नाथ मंदिर) से भव्य रथयात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा का मार्ग इस प्रकार रहेगा—
दलाल घाट
पुरानी कोतवाली
चौक देवी जी का मंदिर
शंकर जी का फव्वारा
लाल डिग्गी
पुरानी सब्जी मंडी
चौक देवी जी मंदिर
पंचशील वाटिका
रथयात्रा सायं 6:00 बजे पंचशील वाटिका पहुंचेगी, जहां कथा, कीर्तन, भोग, भव्य भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन रात 9:00 बजे तक किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी पंचशील वाटिका में की है।
पूर्व आयोजित कार्यक्रम
28 जून 2026 (रविवार) को अधिवास महोत्सव तथा 29 जून 2026 (सोमवार) को स्नान यात्रा महोत्सव का आयोजन इस्कॉन सेंटर, बवाली मोड़ पर संपन्न हुआ था। इन कार्यक्रमों में स्वागत, हरिनाम संकीर्तन, श्री जगन्नाथ जी का अभिषेक, भव्य आरती, कथा, कीर्तन और महाप्रसाद वितरण हुआ।
इस्कॉन आजमगढ़ ने जिले एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए 9956718010, 9871916602, 9455888599 और 8176875387 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *