
आजमगढ़। देवगांव थाना क्षेत्र के चकिया भगवानपुर गांव में खेत में जबरन पानी बहाने से मना करने पर महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को चकिया भगवानपुर निवासी दिलीप यादव ने तहरीर दी थी कि विपक्षी उनके खेत में जबरन पानी बहा रहा था। दिलीप की मां चन्दा ने इसका विरोध किया तो रवि यादव पुत्र प्रताप यादव ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फावड़े से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले में चन्दा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
तहरीर के आधार पर देवगांव थाने में मुकदमा अपराध संख्या 296/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत 19 अगस्त को चौकी प्रभारी लालगंज उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपी रवि यादव को रेतवाचन्द्रभानपुर तिराहे से करीब 50 मीटर पहले सुबह लगभग 10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही/कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक फावड़ा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र, कांस्टेबल अवधेश कुशवाहा और कांस्टेबल अमन तिवारी शामिल रहे।
