बसपा सुप्रीमो पर होली गीत के नाम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा भोजपुरी गायिका के खिलाफ लामबंद बसपाई, थाना पहुंच की कार्रवाई की मांग

Uncategorized

आजमगढ़: बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के खिलाफ गीत के माध्यम से की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने भोजपुरी गायिका रुचि यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिलरियागंज थाने पर प्रार्थना पत्र सौंपा गया। विधिक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाने पर नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लोकगीत गायिका रुचि यादव एवं अज्ञात मंच सहयोगियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र सौंपा है। बसपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए बताया सपा युवा संगठन लोहिया वाहिनी मंच के कार्यक्रम में लोकगीत गायक रुचि यादव द्वारा गीत के माध्यम से बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया गया। गीत के माध्यम से यह अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया । जिससे बसपा कार्यकर्ताओं सहित सर्व समाज के लोगों में काफी नाराजगी है। लोकगीत गायक रुचि यादव निवासी जनपद प्रतापगढ़ तथा अज्ञात मंच के सहयोगियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करें। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार, कुर्बान आजमी, जयहिंद कुमार, अर्जुन कुमार, बृजेश भारती, रविंद्र भारती, दिनेश कुमार, लीलावती, शशि कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *