
आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में नौ पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। तबादले के बाद कई पुलिसकर्मियों को थानों और पुलिस चौकियों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक श्री रामरतन यादव को पुलिस लाइन से पेशी क्षेत्राधिकारी लालगंज भेजा गया है। निरीक्षक श्री हीरामणि यादव को अपराध थाना देवगांव से निरीक्षक अपराध थाना रानी की सराय की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक श्री नरेंद्र विक्रम सिंह को थाना कंधरापुर से प्रभारी पुलिस चौकी एलवल, थाना कोतवाली बनाया गया है। महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी को प्रभारी पुलिस चौकी एलवल, थाना कोतवाली से पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षक श्री रविंद्र प्रताप यादव को थाना कोतवाली से थाना गंभीरपुर, उपनिरीक्षक श्री शिवम मिश्रा को थाना कंधरापुर से थाना अतरौलिया तथा उपनिरीक्षक श्री आजाद बाबू खान को थाना सरायमीर से थाना सिधारी स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक श्री प्रमोद त्रिपाठी को पुलिस लाइंस से थाना मेहनाजपुर तथा उपनिरीक्षक श्री दल प्रताप सिंह को थाना जीयनपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है। अधिकारियों ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
