
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 11 सितंबर को आजमगढ़ के दौरे पर आएंगे। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार वह मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम जिवली पहुंचकर भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
प्रोटोकॉल के अनुसार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुबह 10:15 बजे लखनऊ स्थित लामार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे। करीब 11:15 बजे उनका तहसील मार्टीनगंज क्षेत्र के ग्राम जिवली में आगमन होगा।
इसके बाद सुबह 11:20 बजे वह ग्राम जिवली में विनोद राय की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री करीब 11:50 बजे ग्राम जिवली से हेलीकॉप्टर द्वारा जनपद देवरिया के लिए रवाना होंगे।
