छह सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धरना, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Uncategorized

आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय, आजमगढ़ में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा।
कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का समायोजन करने अथवा प्रस्तावित आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से नियोजन कर सभी लाभ उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने की मांग उठाई।
कर्मचारियों ने कार्य अनुभव के वार्षिक मूल्यांकन, सेवाकाल में किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति तथा कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। धरने में अतुल शुक्ला, ऋषभ सिंह, राजेश सिंह, पल्लवी मिश्रा, पुष्पा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *