
पुलिस के मुताबिक, दिनेश उर्फ लकी उर्फ बुढ़वा के विरुद्ध आजमगढ़ और मऊ में चोरी, लूट से संबंधित धाराओं, आर्म्स एक्ट और उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में वर्ष 2011 से 2023 तक के मामले शामिल हैं।
वहीं, दीपक उर्फ देवदत्त गौड़ के विरुद्ध आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। उसके आपराधिक इतिहास में वर्ष 2015 से 2024 तक के मामले शामिल हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के विरुद्ध अन्य जनपदों में दर्ज मुकदमों का भी विवरण जुटा रही है।
इन धाराओं में कार्रवाई
थाना कप्तानगंज में चोरी के मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(5), 305(क) और 317(4) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम पर फायरिंग तथा अवैध असलहों की बरामदगी के संबंध में बीएनएस की धारा 109(1), 352 और 351(3) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूरी कार्रवाई थाना कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक प्रिंस मिश्रा, रमेश चन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिन्द, अमन तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और बरामद सामान की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
