नहाते समय युवती का निजी वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने तिराहे से दबोचा

Uncategorized

आजमगढ़। शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाने और बिना सहमति के नहाते समय उसका निजी वीडियो बनाने के आरोपित युवक को देवगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर जिवली तिराहे से उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को पीड़िता ने देवगांव थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसने बिना सहमति के नहाते समय उसका निजी वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 344/2026 के तहत बीएनएस की धारा 69, 77 और 351(2) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार, 6 नवंबर को जिवली तिराहे पर दबिश देकर आरोपी को सुबह करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान सनी (19) पुत्र स्व. सुनील कुमार निवासी ग्राम सलेमपुर बघाई, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक बृजेश यादव और कांस्टेबल रमाकांत यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *