
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की देर रात पवई थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 191.300 पर धान लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 10 फीट नीचे जा गिरा और पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि खलासी भी ट्रक में मौजूद था।
जानकारी के अनुसार ट्रक मुजफ्फरपुर से धान लादकर हरियाणा के करनाल मंडी जा रहा था। मंगलवार की रात करीब दो बजे चकिया गांव के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में चालक मुदस्सिर (38) घायल हो गया। वहीं ट्रक में सवार खलासी यावर (26) के संबंध में चोट लगने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
