घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, औघड़गंज बाजार से हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने 23 वर्षीय वांछित अभियुक्त को पकड़ा, महिला की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

Uncategorized

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज (23) पुत्र बरखू निषाद निवासी ग्राम कम्हरिया, थाना राजेसुल्तानपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सूरज उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। महिला की शिकायत के आधार पर महराजगंज थाने में मुकदमा संख्या 274/2026 धारा 64(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
मंगलवार 10 नवंबर को थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर औघड़गंज बाजार के पास से आरोपी सूरज को सुबह करीब 11:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयप्रकाश, कांस्टेबल रामाआशीष प्रजापति, कृष्णानन्द भारती और हिमांशु गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *