तमसा के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि, गौरीशंकर, कदम, सिधारी से दलाल घाट तक छठमय हुआ शहर, छठी मइया के गीतों और आतिशबाजी से गूंजे घाट

Uncategorized

आजमगढ़। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर रविवार की शाम शहर के तमसा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। घाटों पर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम होते-होते व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक छठ गीतों, पूजा-अर्चना और आतिशबाजी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शहर के गौरीशंकर घाट, कदम घाट, सिधारी घाट, हरबंशपुर घाट, गोदाम घाट, मोहटी घाट, दलाल घाट, आत्मा घाट, पंचपेड़वा, भोला घाट और एकलव्य घाट समेत तमसा नदी के अन्य घाटों पर भी व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके अलावा शहर के विभिन्न सरोवरों और चाटों पर बनाए गए विशेष जलकुंडों में भी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गन्ना, नारियल, ठेकुआ और विभिन्न प्रकार के मौसमी फलों से सजे दउरा और सूप लेकर महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचीं। नदी और जलकुंडों में खड़े होकर उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

रविवार की शाम धुंध छाए रहने के कारण सूर्य स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके बावजूद व्रती महिलाओं ने समय का आकलन कर निर्धारित परंपरा के अनुसार अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर छठी मइया की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा शुरू होते ही छठी मइया के पारंपरिक गीतों के साथ आतिशबाजी और धूमधड़ाके से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की।
घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम भी बनाए गए थे। परिवार के पुरुष सदस्य पूजा सामग्री और दउरा लेकर महिलाओं के साथ घाटों तक पहुंचे। बच्चों और बुजुर्गों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों और नगर पंचायतों में भी छठ महापर्व की धूम रही। जगह-जगह तालाबों, पोखरों और जलाशयों के किनारे व्रती महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही श्रद्धालु अब सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके साथ ही छठ व्रत का पारण कर महापर्व का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *