
आजमगढ़। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
उपनिरीक्षक नरेंद्र विक्रम सिंह को एलवल चौकी से लोहरा चौकी थाना अतरौलिया का प्रभारी बनाया गया है। मुरारी मिश्र को मूसेपुर चौकी से थाना अहिरौला भेजा गया है। अक्षय प्रताप सिंह को सिंहपुर चौकी से मूसेपुर चौकी थाना सिधारी का प्रभारी बनाया गया है।
नीरज कुमार शुक्ला को सठियांव चौकी से एलवल चौकी थाना कोतवाली, अमित कुमार तिवारी को इमिलिया चौकी से रसीदगंज चौकी थाना निजामाबाद, सूरज तिवारी को पकड़ी चौकी से इमिलिया चौकी थाना जीयनपुर तथा जाफर खां को लाटघाट चौकी से पकड़ी चौकी थाना तरवां का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
महिला उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता को बरसरा खालसा चौकी से सिसियागंज चौकी थाना मेहनगर भेजा गया है। सुभाष तिवारी को महुला चौकी से थाना फूलपुर, राज नारायण पांडेय को रसीदगंज चौकी से महुला चौकी थाना रौनापार तथा विश्वास गुप्ता को लोहरा चौकी थाना अतरौलिया से थाना जीयनपुर स्थानांतरित किया गया है।
आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
