काम दिलाने के नाम पर किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म करने का आसाम निवासी आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। काम दिलाने का झांसा देकर पीड़िता को अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सिधारी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को होमगार्ड ग्राउंड सिधारी के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को वादिनी की तहरीर पर थाना सिधारी में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि काम दिलाने के नाम पर पीड़िता को अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने शुरुआत में बीएनएस की धारा 137(2) और 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान इसमें धारा 64(1), 115(2), 351(3), 87, 137(2) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
शुक्रवार को उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित आरोपी जाफर अली पुत्र अब्दुल अजीज अली निवासी असम, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार और मनोज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *