




उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 11 मार्च को आजमगढ़ के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान सबसे पहले उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन पर हेलीपैड पर करीब 10 बजे उतरेगा। जहां से वह कार से हरिऔध कला केंद्र जाएंगी। जहां पर सभागार में कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट देकर सम्मानित व प्रोत्साहित करेंगी। कार्यक्रम के बाद कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगी जहां पर अधिकारियों के साथ केंद्रीय व राज्य की योजनाओं की समीक्षा करेंगी। यहां से ही वाहन से जहानागंज क्षेत्र स्थित महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय पहुंचेगी। वहां पर भी विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक होगी। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर पर ही बने हेलीपैड से वह हेलीकॉप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी। राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल को 4 जोन व 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है। वहीं प्रत्येक स्थल पर राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती की गई है।पुलिस लाइन हेलीपैड पर भी राजपत्रित अधिकारी की तैनाती की गई है। हरिऔध कला केंद्र कलेक्ट्रेट विश्वविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय के हेलीपैड तक राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती की गई है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि सभी स्थानों पर co तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा दो अपर पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गई है। जनपद के सम्बंधित थानों के साथ रिजर्व पुलिस फोर्स को लगाया जाएगा।