एसओजी की गाड़ी ने आशा कार्यकर्ता की बाइक में मारी टक्कर, घायल; तकनीकी खराबी का दिया गया हवाला

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर यूबीआई बैंक के सामने एसओजी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार आशा कार्यकर्ता घायल हो गईं। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया है।घायल की पहचान प्रियंका (35) पत्नी चिंतामणि, निवासी […]

Continue Reading

आजमगढ़: अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ के तेज बहाव में आजमगढ़ का जवान लापता, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ में सेना के कई जवानों के लापता होने की खबर है। हादसे में आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के मुहम्मदल्ला गांव निवासी हवलदार उपेंद्र यादव भी लापता बताए जा रहे हैं। जवान के लापता होने की सूचना मिलते ही परिवार […]

Continue Reading

आजमगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चारों के पैर में लगी गोली

आजमगढ़ में अहरौला और तहबरपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेली निवासी दिलकस, साहिल, […]

Continue Reading

गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता मानिक चंद श्रीवास्तव का निधन

आजमगढ़। गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज, कोइलसा के पूर्व प्रवक्ता मानिक चंद श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की रात करीब 2 बजे निधन हो गया। उन्होंने 77 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।उनके निधन की खबर से शिक्षाजगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर […]

Continue Reading

खेत से लौटने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, जहरीले जंतु के काटने की आशंका

अतरौलिया (आशीष कुमार निषाद)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी 42 वर्षीय फूलचंद पुत्र बेचन राम की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत से घर लौटने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी और घबराहट की शिकायत के बाद परिजन उन्हें अतरौलिया स्थित 100 शैय्या […]

Continue Reading

टॉपटेन अपराधी विकास यादव की करीब 20 लाख की मकान संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

आजमगढ़। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगांव थाना पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना देवगांव के टॉपटेन अपराधी विकास यादव की गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 20 लाख रुपये मूल्य की मकान संपत्ति कुर्क की गई है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट-चोरी, आर्म्स […]

Continue Reading

23 अगस्त को 15 केंद्रों पर होगी अवर अधीनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा, डीएम ने दिए निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के निर्देश

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 की लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, […]

Continue Reading

हत्या-हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराधों में शामिल गैंगलीडर गिरफ्तार, 5 मुकदमे हैं दर्ज

आजमगढ़। अतरौलिया थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त संगठित गिरोह के गैंगलीडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना अतरौलिया का हिस्ट्रीशीटर HS-13B है और उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष […]

Continue Reading

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत; दो गंभीर

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मेहनाजपुर-देवगांव मार्ग पर मंगलवार देर शाम चिल्लूपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, केबरवा […]

Continue Reading

खेत में पानी बहाने से मना करने पर महिला पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। देवगांव थाना क्षेत्र के चकिया भगवानपुर गांव में खेत में जबरन पानी बहाने से मना करने पर महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को […]

Continue Reading