शंभूपुर घटना के तीनों पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता, दो बच्चियों को 2.50-2.50 लाख, गोली के शिकार दो ब्राह्मण के परिवारों को 5-5 लाख की सहायता

Uncategorized

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 21 सितंबर को हुई घटना में जान गंवाने वाले तीन परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। शासन की घोषणा के अनुसार स्व. महेंद्र पाठक और स्व. अखिले मिश्रा के पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं माता-पिता और भाई की मृत्यु के बाद बची दो नाबालिग बच्चियों को ढाई-ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
घटना के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तीनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और शोक संवेदना व्यक्त की। जिला प्रशासन की ओर से भी पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
प्रशासन के अनुसार पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और शिक्षा का अधिकार अधिनियम समेत अन्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके अलावा जिला प्रशासन की अपील पर समाज के एक गणमान्य व्यक्ति ने भी तीनों पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *