गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुए विविध कार्यक्रम

Uncategorized

आजमगढ़, 2 अक्टूबर। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव और निदेशिका कंचन यादव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके व्यक्तित्व और आदर्शों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही शिक्षकों ने सामूहिक रूप से ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ गीत प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने छात्र-छात्राओं से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी भाईचारा और सहिष्णुता बनाए रखने का आह्वान किया। अंत में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *