हाईकोर्ट के आदेश के विरोध में आजमगढ़ के अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, गिरिजाघर चौराहे पर चक्का जाम; दूसरे दिन भी ठप रहा न्यायिक कार्य

आजमगढ़। इलाहाबाद हाईकोर्ट के हालिया आदेश के विरोध में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। नाराज अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया और विरोध-प्रदर्शन करते हुए गिरिजाघर चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके […]

Continue Reading

सहन की जमीन के विवाद में फावड़े से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र में सहन की जमीन के विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल […]

Continue Reading

दिल्ली में राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में आजमगढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, किसान मोर्चा भी सड़कों पर उतरा; कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

आजमगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी नेताओं को हिरासत में लिए जाने तथा नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को आजमगढ़ मुख्यालय पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर […]

Continue Reading

दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिरासत में लिए जाने के विरोध में धरने पर बैठे सपाई, नीट छात्रों को न्याय दिए जाने को उठाई आवाज

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्ष के अन्य नेताओं की हिरासत के विरोध में मंगलवार देर शाम आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने के दौरान सपा नेताओं ने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का […]

Continue Reading

आजमगढ़ में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, हाईकोर्ट के आदेश के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील, शासकीय अधिवक्ता पर प्राणघातक हमले में हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

आजमगढ़। मंगलवार को आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर एक ओर विभिन्न संगठनों और छात्रों का प्रदर्शन चर्चा में रहा, वहीं दूसरी ओर अधिवक्ताओं ने भी अपने अधिकारों के कथित हनन का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दीवानी बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट क्षेत्र में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और हाल ही में […]

Continue Reading

आजमगढ़ में प्रदर्शन को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, जुलूस निकालने से पहले पुलिस ने रोका, कोतवाली पहुंचने पर बढ़ा हंगामा, खाकी दिन भर तितर बितर करती रही झुंड

आजमगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को आजमगढ़ मुख्यालय पर भी माहौल गर्म रहा। विभिन्न संगठनों और युवाओं ने कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर कोतवाली […]

Continue Reading

नीट में प्रशांत यादव की 3617, अनुज यादव की 13353, शरद यादव की 15149, सिद्धांत यादव की 20580 तथा सौरभ यादव की 22111 रैंक आने पर सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित, स्कूल के पूर्व छात्रों ने बढ़ाया मान

आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मंगलवार को NEET-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के छात्र प्रशांत यादव ने ऑल इंडिया रैंक 3617, अनुज यादव ने […]

Continue Reading

मर जाती तो अच्छा रहता’ सुन सुन कर और अन्य प्रताड़ना से क्षुब्ध 14 वर्षीय किशोरी ने ससुराल में दी थी जान, पति गिरफ्तार, गोरखपुर से आए मायके के लोगों ने दर्ज कराया था मुकदमा

आजमगढ़। रौनापार थाना पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार को कल्याणपुर पुलिया के पास से की गई।पुलिस के मुताबिक, 19 जुलाई 2026 को गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज […]

Continue Reading

मुबारकपुर थाने के तीन आरक्षी बने उपनिरीक्षक, ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर हासिल की बड़ी सफलता, थाना परिसर में हुआ स्वागत

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2026 के घोषित परिणाम में मुबारकपुर थाने पर तैनात तीन आरक्षियों ने सफलता हासिल कर आजमगढ़ पुलिस का मान बढ़ाया है। नियमित पुलिस ड्यूटी के साथ कठिन परिश्रम और अनुशासित तैयारी के बल पर तीनों आरक्षियों का उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ […]

Continue Reading

आजमगढ़: बुजुर्ग के शव को दफनाने को लेकर विवाद, कब्रिस्तान या ईदगाह की जमीन? दोनों पक्ष अड़े, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

आजमगढ़। जनपद के मुबारकपुर कस्बे के अलीनगर मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक 86 वर्षीय बुजुर्ग के शव को दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमीन को लेकर हुए विवाद के कारण शव घंटों दफन नहीं हो सका। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अभिलेखों के आधार […]

Continue Reading