नगर पालिका की जनसमस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा नेता ने सौंपा ज्ञापन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी, खराब स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठा

आजमगढ़। आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा नेता अजय सिंह, मोनू विश्वकर्मा आदि ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार को पत्रक सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।ज्ञापन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी, खराब स्ट्रीट लाइट, […]

Continue Reading

बंद परिषदीय विद्यालय के बाहर सपाइयों ने मनाया शिक्षक दिवस, सपा नेतृत्व के आह्वान पर बैठे धर्म पर, स्कूलों को दोबारा खोलने की मांग, सरकार के खिलाफ दर्ज कराया विरोध, ब्लॉक प्रमुख बोले- विद्यालय बंद होने से बच्चे हो रहे शिक्षा से वंचित

आजमगढ़/अतरौलिया (आशीष कुमार निषाद)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर बंद किए गए प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों के परिसर के बाहर शिक्षक दिवस मनाकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। इसी क्रम में अतरौलिया शिक्षा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर स्थित बंद प्राथमिक […]

Continue Reading

डीएम का दोहरा अंदाज: समाधान दिवस में सुनी फरियाद, शिक्षक दिवस पर बच्चों के बीच बने शिक्षक, 45 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण, प्राथमिक विद्यालय भोरमऊ में बच्चों से पूछे सौरमंडल और कहानियों से जुड़े सवाल

आजमगढ़, 5 सितंबर। शनिवार को फूलपुर तहसील में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार का प्रशासनिक और सहज दोनों अंदाज देखने को मिला। एक ओर उन्होंने तहसील फूलपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए, वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय भोरमऊ पहुंचकर […]

Continue Reading

आजमगढ़ में जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा का 17वां दिन, नुक्कड़ सभाओं के जरिए युवाओं से संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं का मुद्दा उठा; 2 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान

आजमगढ़, 5 सितंबर। जस्टिस मोर्चा की ओर से निकाली जा रही जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा शनिवार को अपने 17वें दिन आजमगढ़ में बवाली मोड़ से शुरू हुई। यात्रा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए चिरैयाकोट पहुंची। इस दौरान युवाओं, छात्रों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शिक्षा, रोजगार और सरकारी संस्थानों […]

Continue Reading

सपा राज से लाख गुना बेहतर है योगी सरकार, बोले सुभासपा अध्यक्ष-अपराधी 48 घंटे में जेल में या ‘ऊपर’ पहुंच जाता हैअखिलेश के पीडीए पर साधा निशाना, ओबीसी आरक्षण वर्गीकरण और रोहिणी आयोग पर सपा को घेरा

आजमगढ़/अतरौलिया (आशीष कुमार निषाद)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी और सपा […]

Continue Reading

फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी बनाकर ग्राहकों से ठगी करने वाला दिल्ली का शातिर गिरफ्तार, रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर तैयार करता था कूटरचित पॉलिसी, मोबाइल व सिम बरामद

मुबारकपुर। रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर फर्जी और कूटरचित वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने के मामले में मुबारकपुर पुलिस ने दिल्ली निवासी एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ओप्पो मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, […]

Continue Reading

परशुरामपुर को तहसील बनाने की मांग तेज, 7 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर धरने का ऐलान, सगड़ी तहसील के विभाजन की मांग को लेकर संघर्ष समिति और देवारा विकास समिति ने की संयुक्त प्रेस वार्ता

आजमगढ़/महराजगंज (सतिराम)। विकासखंड महराजगंज के परशुरामपुर बाजार में रविवार को परशुरामपुर तहसील बनाओ संघर्ष समिति एवं देवारा विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें सगड़ी तहसील को विभाजित कर परशुरामपुर में नई तहसील बनाए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।प्रेस वार्ता को परशुरामपुर तहसील बनाओ संघर्ष समिति के […]

Continue Reading

जीडी ग्लोबल विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया आभार, गुरु-शिष्य परंपरा की दिखी झलक

आजमगढ़। जीडी ग्लोबल विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान की भावना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे विद्यालय परिसर में गुरु-शिष्य परंपरा, सम्मान और संस्कार […]

Continue Reading

शिक्षक दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि : कुन्दन

आजमगढ़। सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर कोलपांडेय में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और भव्य समारोह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि पं. सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुन्दन’ ने अपने संबोधन में कहा […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री योगी ने विनोद राय की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि, जीवली पहुंचे मुख्यमंत्री, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना; कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता रहे मौजूद

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे और बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम जीवली स्थित भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता श्रीमती जमुरता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत जमुरता देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात […]

Continue Reading