रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने खुद संभाली कमान, रात भर संदिग्धों की जांच, गो-तस्करी और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश

आजमगढ़। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए बुधवार की रात पुलिस ने व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश और अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के निर्देश पर चलाए गए अभियान में प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की […]

Continue Reading

डिवाइडर तोड़ ट्रक से भिड़ी कार, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर, एनएच-233 पर दर्दनाक हादसा, कार धुलवाने घर से निकले थे पांचों युवक

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास बुधवार को आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर एनएच-233 पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा […]

Continue Reading

दुष्कर्म के आरोप में चार युवकों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश, कट्टे के बल पर बाजरे के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप, एसीजेएम कोर्ट ने दिया निर्देश

आजमगढ़। दुष्कर्म के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने फूलपुर थाना प्रभारी को चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। एसीजेएम कोर्ट नंबर-10 की न्यायिक अधिकारी नीतिका राजन ने मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए यह आदेश दिया। पीड़िता ने अपने अधिवक्ता विंध्यवासिनी प्रसाद […]

Continue Reading

हत्या की नीयत से फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पिस्टल व खोखा बरामद, बाजार के आगे तिराहे से दबोचा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने हत्या की नीयत से पिस्टल से फायरिंग करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से .32 बोर की देसी पिस्टल और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आपराधिक इतिहास भी है।पुलिस के मुताबिक, ग्राम सरायभादी निवासी जितेन्द्र यादव […]

Continue Reading

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग, भाकपा ने बनाया मानव श्रृंखला, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन, मतदाता सूची की गहन जांच की मांग

आजमगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) रद्द करने की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी […]

Continue Reading

रानी की सराय रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, महिला और दो मासूम बच्चों की मौतताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई तीनों की जान, पहचान कराने में जुटी पुलिस

आजमगढ़। जिले के रानी की सराय रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर दर्दनाक घटना में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शवों को कब्जे में […]

Continue Reading

मेले में विवाद के बाद युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, पैर में लगी गोली, घायल, भर्ती, गिरफ्तारी को लेकर दो पुलिस टीमें गठित

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में ककरहटा गांव में मंगलवार की रात मेले में हुए विवाद के बाद एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी गई। गोली युवक के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया […]

Continue Reading

गला रेतकर युवक की हत्या, नहर किनारे मिला शव; इलाके में सनसनी, एक दिन पूर्व से था लापता, बेकरी के बाहर मिली साइकिल और शर्ट, पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह युवक का शव गांव में नट बस्ती के बगल नहर के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शाहरुख खान पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम पंचायत गौरी के रूप में […]

Continue Reading

नर्सिंग होम में ऑपरेशन में देरी का आरोप, नवजात की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामासुबह भर्ती हुई प्रसूता, रात नौ बजे शुरू हुआ ऑपरेशन; पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर चेकपोस्ट के आगे महमूदपुर गांव स्थित एक नर्सिंग होम में मंगलवार की रात नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और ऑपरेशन में देरी करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों […]

Continue Reading

स्कूल बस से टकराई बाइक, युवक की मौत; टाइल्स मिस्त्री गंभीर

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सेंट जेवियर्स स्कूल के पास स्कूल बस और बाइक की टक्कर में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार टाइल्स मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।दाउदपुर गांव […]

Continue Reading