करंट की चपेट में आने से खेत में महिला की मौत, धान की निराई के दौरान हुआ हादसा

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण […]

Continue Reading

नकदी और दो लाख के जेवर लेकर तीन बच्चों की मां के प्रेमी संग फरार होने का आरोप, गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पति ने नामजद तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

आजमगढ़ आशीष कुमार निषाद। अतरौलिया थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में तीन बच्चों की मां के गांव के ही एक युवक के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये नकद लेकर […]

Continue Reading

दहेज प्रताड़ना के मामले में पति और भसुर गिरफ्तार, विवाहिता की मौत के बाद दोनों पर मुकदमा

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में उसके पति और भसुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विवाहिता के पिता की तहरीर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और विवाहिता की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। […]

Continue Reading

दिन में रेकी, रात में चोरी… पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा, दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, बाइक-जेवरात समेत 6100 रुपये और तमंचा-कारतूस बरामद

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की बजाज CT100 बाइक, चांदी की माला, चांदी का सिक्का, नाक की कील, चार साड़ियां, 6100 रुपये नकद के अलावा अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों […]

Continue Reading

मकान और किराना दुकान में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़ का आरोप, छह महिलाएं गिरफ्तार, महिला को कमरे में बंधक बनाने का भी आरोप, निशानदेही पर चोरी का 75 सामान बरामद

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में मकान और किराना दुकान में जबरन घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और चोरी करने के मामले में पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिलाओं ने एकराय होकर लाठी-डंडे, रॉड, हथौड़ा और ड्रिल मशीन आदि से लैस होकर मकान और किराना दुकान में घुसकर सामान में तोड़फोड़ की […]

Continue Reading

दो दिन पूर्व किशोरी की मौत में खुलासा, खेत में बिछे नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत, दो गिरफ्तार, किशोरी को खेत में बुलाने और खतरनाक तरीके से बिजली प्रवाहित तार की बाड़ लगाने का आरोप

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के खानजहाँपुर गांव में खेत में खतरनाक तरीके से लगाए गए नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को रविवार सुबह खानजहाँपुर चौराहे के पास से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में […]

Continue Reading

छह साल से फरार पॉक्सो एक्ट की वांछित महिला अभियुक्त गिरफ्तार, 2019 में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में दर्ज था मुकदमा, घर के बाहर से दबोचा

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना पुलिस ने वर्ष 2019 से अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रही अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को उसके घर के बाहर से उसे दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान पांती खुर्द गांव निवासी सरोज देवी पत्नी चन्द्रिका (35) के रूप में हुई […]

Continue Reading

महिला और दो बच्चों के अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, महिला के बयान के आधार पर बढ़ाई गई थीं धाराएं, बाजार के पास से पुलिस ने दबोचा

आजमगढ़। महराजगंज थाना पुलिस ने महिला और उसके दो बच्चों के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को परशुरामपुर बाजार के आगे कैप्टन अर्जुन सिंह गेट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सिकन्दरपुर आयमा गांव निवासी अब्दुल्लाह अहमद पुत्र इमदाद […]

Continue Reading

मोड़ पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरी बाइक सवार तीन अन्य गंभीर

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ मोड़ के पास रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के […]

Continue Reading

कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी मिली विवाहिता, एक माह पूर्व परिजनों की सहमति से देवर से हुई थी शादी, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच […]

Continue Reading