विवाहिता प्रेमिका से मिलने के दौरान विवाद के कुछ देर बाद युवक की फंदे से लटकी मिली लाश, नशे में आत्महत्या को लेकर होती रही चर्चा

Blog
Spread the love

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के रहने वाले युवक दीनदयाल यादव उर्फ डंपी यादव ने प्रेमिका से विवाद के बाद फंदे से लटक कर जान दे दी। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले दीनदयाल यादव 26 पुत्र उमानंद यादव का महाराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर की रहने वाली सरोजा देवी से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में यह दोनों मिलते-जुलते रहते थे। गुरुवार की देर रात दीनदयाल यादव अपने साथी आनंद यादव के साथ किराए के मकान में रहने वाली सरोजा देवी से मिलने पहुंचा। जहां दीनदयाल यादव ने सरोज देवी से शराब पीने के लिए ₹500 मांगे और शराब भी पिया। इसके साथ ही पनीर और चावल बनाकर खाना भी खाया। खाना खाने के बाद दीनदयाल का दोस्त आनंद वहां से चला गया।

दीनदयाल और सरोजा देवी में वाद विवाद शुरू हो गया। इस घटना के बाद सरोजा देवी नाराज होकर घर से बाहर कुछ देर के लिए चली गई। जब वापस लौट कर आई तब देखा कि दीनदयाल फंदे से लटक चुका था। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके साथी डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *