![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_2023-12-27-08-04-08-05_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg)
आजमगढ़ के थाना सिधारी क्षेत्र के हरवंशपुर से दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि 24 दिसंबर 2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त नागेन्द्र पुत्र लल्लन यादव निवासी सलारपुर थाना सिधारी आजमगढ़ ने शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म किया तथा वादिनी द्वारा शादी के लिये कहने पर गाली देते हुये मारने पीटने लगा। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 527 बटे 2023 धारा 376, 504, 506 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना एसआई सौरभ कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को एसआई सौरभ कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त नागेन्द्र यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी सलारपुर थाना सिधारी उम्र करीब 29 वर्ष को हरवंशपुर से समय करीब साढ़े दस बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
सिधारी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर से किया गया गिरफ्तार
शादी के लिये कहने पर गाली देते हुए मारने पीटने का आरोप