
आजमगढ़ में नगर पालिका के नए ईओ के रूप में विवेक त्रिपाठी ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर पद भार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि जनता की कई समस्या होती हैं। नगर पालिका परिषद से उम्मीदें होती हैं। इसलिए नगर पालिका से संबंधित जनता की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। जनता को ज्यादा से ज्यादा रिलीफ देने की कोशिश की जाएगी। जनप्रतिनिधियों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष हमारे गार्जियन हैं उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप जनता के हित में ही कम किया जाएगा। आज वह ज्वाइन किए हैं देखेंगे कितना काम पेंडिंग है। अपने सभासदों, चेयरमैन और कर्मचारियों से मिलकर कार्य को आगे बढ़ाएंगे। जो भी पेंडिंग काम हैं उनको तीव्र गति से आगे बढ़ाएंगे। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने कहा कि नए अधिशासी अधिकारी इससे पूर्व गाजियाबाद नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात रहे। उनके तजुर्बे का फायदा यहां पर मिलेगा। तजुर्बे को इंप्लीमेंट करेंगे तो नगर पालिका पूरा सहयोग करेगी। हमारी तरफ से कोई कसर भी बाकी नहीं रहेगी शहर की बेहतरी के लिए। नगर को रेनोवेट करने में मिलकर कार्य किया जाएगा। वहीं कहा कि अकेले नगर पालिका अध्यक्ष के ही होने से चीजें नहीं हो सकतीं। ईओ का रहना जरूरी है। अब ईओ आएं हैं तो साफ सफाई, निर्माण कार्य की गति दो से तीन गुनी हो जाएगी।