अज्ञात कारणों से घर के बाहर खड़ी कार और बाइक में लगी आग, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने मामले में कार्रवाई की दी जानकारी

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के चौकोखुर्द गांव में घर के पास खड़ी पंकज राय की मारुति कार और बाइक में अज्ञात कारणों से आग लग गई । जब तक लोग बुझाने का प्रयास करते कार और बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पंकज राय निवासी चौको खुर्द थाना जीयनपुर ने बीते शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि मेरी बलेनो मारुति कार घर के सामने खड़ी थी। दो जनवरी रात में जोर से धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर में घर के बाहर निकाला तो मेरी कार और बाइक जल रही थी। मैंने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया। किंतु आग तेजी से फैल गई और कार और बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *