आजमगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश सिंह कौशिक का निधन, गंभीर बीमारी से जूझ रह थे, लखनऊ में निधन के बाद पार्थिव शरीर लाया जा रहा पैतृक घर, होगा अंतिम संस्कार

Uncategorized

आजमगढ़ में वरिष्ठ पत्रकार व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंह कौशिक का रविवार को सुबह करीब 6:00 बजे लखनऊ स्थित आवास पर निधन हो गया। रमेश सिंह कौशिक आजमगढ़ में करीब 30 वर्षों तक पत्रकारिता से जुड़े रहे। अहरौला क्षेत्र के बहेरा गांव के निवासी 58 वर्षीय रमेश सिंह जमींदार परिवार से जुड़े थे। अहरौला में ही उनका डिग्री कॉलेज और एमबीए कॉलेज है। आजमगढ़ मुख्यालय पर रहकर उन्होंने कई वर्षों तक पत्रकारिता की। ग्रामीण पत्रकारों के लिए संघर्ष करते रहे। इंडिया न्यूज़ चैनल के वह जिला संवाददाता रहे। इसके बाद उन्होंने अपना स्वयं का चैनल गांव तक शुरू किया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर पहले गांव में रह रहे थे। इस उपरांत लखनऊ में आवास ले कर अपना इलाज करवा रहे थे। रमेश सिंह के दो पुत्र दो पुत्रियां हैं जिसमें एक पुत्री का उन्होंने विवाह किया था। निधन के बाद दिन में पार्थिव शरीर को गांव लाया जा रहा। जहां पर अंतिम संस्कार के लिए लोग ले जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *