आवासीय क्षेत्र में जेसीबी चलने से मचा हड़कंप, बेलईसा ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर सेतु निगम के अधिकारियों पर बिना नोटिस के घरों पर जेसीबी चलाने का विरोध, लौटी टीम

Uncategorized

आजमगढ़ शहर से सटे बेलईसा रेलवे ओवर ब्रिज के बगल में एक नया ओवर ब्रिज सेतु निगम की तरफ से बन रहा है। इसी मामले में सेतु निगम के अधिकारियों पर आरोप है कि बिना नोटिस के उन्होंने पहले से मौजूद ओवर ब्रिज के बगल में मौजूद मकान पर बिना नोटिस के जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। मकान मालिकों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद टीम वापस लौट गई। पीड़ित रामविलास साहू ने बताया कि उनका डेढ़ सौ साल पुराना मकान है। आबादी की जमीन है लेकिन इसके बाद भी नोटिस नहीं दी गई और सीधे जेसीबी चला दिया गया। इस दौरान ना तो प्रशासन और ना ही पुलिस मौजूद थी। जब इस तरह की कार्रवाई का विरोध किया गया तो सेतु निगम के अधिकारी जेसीबी लेकर फरार हो गए। लेकिन तब तक बहुत नुकसान पहुंचा दिया गया था। उस समय ज्यादातर लोग घर पर नहीं थे या इधर-उधर थे। भागवत प्रसाद तिवारी ने भी कहा कि उनको भी कोई नोटिस नहीं मिली। उनका पुल बनने पर कोई विरोध नहीं है। लेकिन इसमें मुआवजा तय करके जमीन ली जाए। इसके बाद मकान को तोड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *