


आजमगढ़ के सगड़ी विधान सभा क्षेत्र से विधायक एच एन पटेल की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन सड़क पर रफ्तार से जा रही थी लेकिन आशंका है कि किसी वाहन से टक्कर हो गई। वाहन में विधायक भी बैठे हुए थे। घटना में गाड़ी में बैठे विधायक समेत सभी लोग बाल बाल बच गए। घटना को लेकर विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर क्षतिग्रस्त वाहन की फोटो डालकर घटना की जानकारी दी। शुभचिंतकों से अपने ठीक होने और चिंता न करने का संदेश भी दिया है। लेकिन हादसा के बारे में जानकारी नहीं दी है। कब, कहां और कैसे हादसा हुआ इसको लेकर जानकारी अभी आना बाकी है।
