SUV और स्कॉर्पियो में डीजल फुल कराकर भागने के मामले में मऊ का युवक गिरफ्तार, 3465 रुपये का डीजल बरामद, बाईपास के पास पुलिस ने पकड़ा, वाहन में ईंधन चोरी की दर्ज हुई थी शिकायत

Uncategorized

आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3,465 रुपये कीमत का चोरी का डीजल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ कुमार राय (32) पुत्र मनोज कुमार राय निवासी रेवड़ी डीह, थाना कोपागंज, जनपद मऊ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को प्रवीण कुमार यादव पुत्र विनय कुमार यादव निवासी मलिकपुरा, थाना सादियाबाद, जनपद गाजीपुर ने सिधारी थाने में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वाहन संख्या UP50CX5999 के चालक ने करीब 3,465 रुपये और एक स्कॉर्पियो के चालक ने करीब 4,500 रुपये का ईंधन चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
मंगलवार 10 नवंबर को उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए बैठौली बाईपास पर पुल के पास से आरोपी सौरभ कुमार राय को सुबह करीब 8:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3,465 रुपये कीमत का डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने की बात कही। उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, कांस्टेबल गौरव जायसवाल और आकाश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *